Sunday 27 November, 2011

ख़ुशी का रास्ता तो नप जाता है बस मील दो मील में,

 
ख़ुशी का रास्ता तो नप जाता है बस मील दो मील में,
ग़मी की सुरंग का सिरा खोजने में अक्सर जिंदगियां ख़त्म हो जाती है..!
 
क्या ये सच नहीं,,बरसों बाद भी अन्दर कहीं कुछ टूट सा जाता है,
जब मजबूरियों की बाढ़ में खो गए सामान की याद रिसते रिसते ज़ख्म हो जाती है..!
 
भावनाओ का विसर्जन तो  स्वयमेव ही हो जाता है इंसान से कहीं,
ज़िन्दगी जब असहाय सी होकर कतरनों में कहीं दफ़न हो जाती है..!
 
क्या जानिए मन का गलियारा कैसी कैसी दरारों से भर जाता है,
जब उसकी ख्वाहिशें हालातों के बाज़ार में सरेआम क़त्ल हो जाती है..!
 
मंजिल तक पहुँचने की आस में तो इन्सान पहाड़ों सा सफ़र भी तय कर ले,
कदम बेड़ियों से तो तब जकड जाते हैं,जब उम्मीदें ही ध्वस्त हो जाती है..!
 
शुरुआत में दिलो-दिमाग कागज़ पर उतारना कहाँ आता है ज़िन्दगी को भला,
ये ज़िन्दगी की मेहरबानियाँ ही तो हैं जो आगे चलकर नज़्म हो जाती है..!!!

No comments:

Post a Comment